Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकारगिल दिवस पर गूंजी सेना की शौर्य गाथा

कारगिल दिवस पर गूंजी सेना की शौर्य गाथा

देहरादून/नैनीताल। केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल ने कारगिल विजय दिवस रजत जयंती पर चित्र प्रदर्शनी और जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. सीआरएसटी में आयोजित चित्र प्रदर्शनी की शुरुआत विधायक सरिता आर्या, एसपी क्राइम हरबंश सिंह, पूर्व सैनिक सुनील शाह, विजय कश्यप सहित तमाम गणमान्य अतिथियों ने मिलकर की। कारगिल युद्ध में 4 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारकर सुरक्षित वापस लौटे वीर चक्र विजेता कर्नल राजेश साह की बहन विनीता साह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि कारगिल की जीत में उत्तराखंड के योगदान को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से देखकर गर्व की अनुभूति हुई.
कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम का समापन कारगिल युद्ध में शहीद हुए नैनीताल जिले के परिवारों को सम्मानित करने के साथ होगी। शहीदों के परिवार अलग अलग जगहों से नैनीताल पहुंच रहे हैं. समापन समारोह में कारगिल युद्ध लड़ चुके कर्नल सुरेश कुमार जोशी मुख्य अतिथि होंगे।
दिन की शुरुआत पूरे नैनीताल शहर में जागरूकता रैली के साथ हुई. मोहन लाल शाह बालिका, शहीद सैनिक, नगर पालिका, ब्त्ैज् इंटर कॉलेज ने मल्लीताल के अलग अलग इलाकों में रैली निकाली। जीआईसी, जीजीआईसी ने मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मॉल रोड से सीआरएसटी तक जागरूकता रैली निकाली। जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में मोहन लाल शाह बालिका की अफीफा अहमद प्रथम, भारतीय शहीद सैनिक के आकाश द्वितीय, दिव्यांशु पाठक तृतीय रहे. शहीद सैनिक की अंजू बिष्ट, एशडेल की दिया आर्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में भारतीय शहीद सैनिक की विनीता टम्टा प्रथम, अंजलि बिष्ट द्वितीय, जीजीआईसी की हर्षिका भंडारी तृतीय रहे. शहीद सैनिक की याचना बिष्ट, माही आर्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। केंद्रीय संचार ब्यूरो की तरफ से समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एशडेल, द्वितीय पुरस्कार सैनिक स्कूल और तृतीय पुरस्कार बालिका विद्या मंदिर को दिया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के पंजीकृत दल ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments