Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने बैठक में सुनी जनसमस्याएं, किया निस्तारण

डीएम ने बैठक में सुनी जनसमस्याएं, किया निस्तारण

टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग की समस्याओं के निस्तारण को लेकर बैठक की गई। बैठक में देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी भी मौजूद रहे। जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत अलकानन्दा हाईड्रो पॉवर हेतु जी.वी.के. कम्पनी द्वारा प्रभावित गांवांे की अधिग्रहित भूमि प्रतिकर भुगतान की जानकारी ली, कम्पनी के अधिकारी द्वारा बताया गया कि अधिग्रहित भूमि के प्रतिकर का भुगतान सभी को कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने एसडीएम और कम्पनी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत मंगसू, मढ़ी, थापली में जी.वी.के. नहर के दोनों ओर सीमांकन कर सीसी रोड़ बनाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों के घरांे मेें धूल न जाये। मलेथा व लक्ष्मोली में सोलर लाईट लगाने, वर्षा ऋतु में क्षेत्र में सुचारू पेयजल व्यवस्था, जमीन के समतलीकरण आदि को लेकर जिलाधिकारी ने कम्पनी एवं संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बैठक में परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों को निकाले जाने को लेकर, ग्वाड़ गांव में सिंचाई नहर, जखण्ड में स्टेडियम आदि अन्य विभागों की संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में अवगत कराया गया कि सीएचसी हिण्डोलाखाल में अल्ट्रासाउण्ड मशीन लग चुकी है, जिसका संचालन रोस्टरवाइज किया जा रहा है। चौरास क्षेत्र मंे पेयजल समस्या को लेकर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान देवप्रयाग ने बताया कि बारिश के कारण अलकनन्दा नदी में अत्यधिक मात्रा में गाद एवं कीचड़ आने से कुछ दिन पूर्व पम्पिंग प्लांट का पम्प खराब हो गया था, वर्तमान में कम वर्षा के कारण अलकनन्दा नदी में गाद की मात्रा कम होने से पम्पिंग कर पेयजल आपूर्ति सुचारू है। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी. सेमवाल, एसडीएम देवप्रयाग सोनिया पन्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान देवप्रयाग नरेश पाल, जीवीके कम्पनी से संतोष सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments