Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडेंगू कंट्रोल रूम के माध्यम से दिया जा रहा चिकित्सा संबंधी परामर्श

डेंगू कंट्रोल रूम के माध्यम से दिया जा रहा चिकित्सा संबंधी परामर्श

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर स्थापित डेंगू कंट्रोलरूम के माध्यम से जनमानस की शिकायतों, समस्याओं के निस्तारण के साथ ही चिकित्सा संबंधी परामर्श एवं फॉगिंग, बेड, प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने में सहायता की जा रही है। सेंटर में डोनर्स में तैयार की लिस्ट द्वारा, कपबबब सेंटर से डॉक्टर्स द्वारा डोनर्स को कॉल कर काउंसलिंग की गई, जिसके परिणाम स्वरूप प्लेटलेट्स की ज़रूरत होने पर आज अलग अलग ब्लड ग्रुप के 22 लोगों को डोनर्स उपलब्ध करवाये गये, जिससे 22 डेंगू मरीज़ों को प्लेटलेट्स मिल पायी।
ज़िला प्रशासन की इस मुहिम में कुछ एनजीओ भी आगे आये जिनमें से एक लक्ष्य एनजीओ चलाने वाले केदार जोशी जी द्वारा भी डोनर्स उपलब्ध कराये गये। जिलाधिकारी सोनिका ने डेंगू नियंत्रण हेतु  डोनर्स  उपलब्ध कराकर सहयोग करने हेतु लक्ष्य एनजीओ का आभार व्यक्त किया साथ ही अन्य एनजीओ से इस पुनीत कार्य में  जुड़ने का आह्वान किया। ऐसे एनजीओ, लोग 18001802525 पर संपर्क कर इस पुनीत कार्य से जुड़ सकते हैं। डेंगू की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम  से डेंगू से संबंधित विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कंट्रोल रूम स्थापित होने से लेकर आज 7रू00 बजे तक  कुल  365 कॉल प्राप्त हुई, जिनमें प्लेटलेट्स के लिए 134, हॉस्पिटल बेड हेतु 16, फ़ॉगिंग हेतु 170, चिकित्सा परामर्श हेतु 42, अभी तक प्राप्त हुई हैं, जिनका समाधान किया गया। फॉगिंग की  शेष  कॉल पर निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है। आज समय 7 बजे सायं तक कुल  69 कॉल प्राप्त हुई हैं, 65 का समाधान किया गया है। शेष पर निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है।आज प्लेटलेट्स हेतु 22 कॉल, हॉस्पिटल बेड 3 कॉल, चिकित्सा परामर्श हेतु चिकित्सक परामर्श हेतु 7 कॉल, फॉगिंग हेतु कॉल्स 37 प्राुप्त हुई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments