Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविपक्षी एकता से घबराकर घटाए मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के...

विपक्षी एकता से घबराकर घटाए मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम: मथुरादत्त जोशी

देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर जनता की आंख में धूल झोंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र की मोदी सरकार ने कभी भी देश के आम आदमी की पीडा की परवाह नहीं की तथा देश का आम आदमी लगातार मंहगाई के बोझ से दबता चला गया तथा लगातार 9 साल तक रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गरीब आदमी को लूटने तथा अपने व्यावसायिक मित्रों की जेब भरने का काम किया, आज अचानक रसोई गैस के दाम घटाकर 2024 के लोकसभा एवं 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी आसन्न हार का डर प्रदर्शित किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि जो मोदी सरकार अपने दोनों कार्यकालों के 9 सालों तक रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ कर जनता को लूटती रही, आज अचानक उस मोदी सरकार को देश की गरीब जनता का खयाल कैसे आ गया? इससे स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार को विपक्षी एकता व दबाव में रसोई गैस के दाम घटाने पर मजबूर होना पड़ा इससे साफ झलकता है कि मोदी सरकार पांच राज्यों मे होने वाले विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलने वाली हार से बुरी तरह घबराई हुई है तथा इस प्रकार के राजनैतिक स्टंट कर रही है।  
मथुरादत्त जोशी ने कहा कि देश की जनता ने कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकारों को पदच्युत कर जतला दिया है कि अब भाजपा का झूठ अधिक दिन तक नहीं चलने वाला है इसीलिए आगामी लोकसभा चुनाव एवं विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों में जनता की आंख में धूल झोंकने की नीयत से अचानक रसोई गैस सिलेंडर के दामों में रू0 200 कम कर दिये गये, जबकि विगत 2014 से रसोई गैस के दाम बेरहमी से बढ़ाते हुए दुगने से भी अधिक हो गये। यही नहीं 2020 से भाजपा सरकार ने सब्सिडी देना भी बंद कर दिया है। विगत 9 सालों में भाजपा सरकार द्वारा अपने व्यावसायिक मित्रों को लाभ पहुंचाते हुए जनता की जेब पर रू. 8,33,640.76 करोड़ (आठ हजार तैंतीस हजार करोड़ रूपये) का डाका डाला गया। भाजपा सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में 200 रूपये की कटौती करना मतदाताओं को लुभाने और 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता को भ्रमित करने का राजनैतिक स्टंट मात्र है। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार के इस राजनैतिक स्टंट एवं सार्वजनिक लूट का राज फास करने का फैसला किया है तथा आगामी 5 सितम्बर को देशभर के जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता के माध्यम भाजपा सरकार की पोल खोलने एवं जनता तक सच्चाई पहुंचाने का निर्णय लिया है।
मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा सभी जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिये गये हैं कि आगामी 5 सितम्बर 2023 को सभी प्रमुख स्थानों में पत्रकार वार्ताओं एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर भाजपा सरकार की इस लूट की सच्चाई से जनता को रू-ब-रू करवायें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments