Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी व अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी व अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार एवं डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से विधानसभावार मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियों की रवानगी, टीमों को सामग्री वितरण एवं अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने बताया कि जनपद चकराता विधानसभा क्षेत्र हेतु कल 121 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं तथा आज समस्त विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में 23 आदर्श बूथ एवं 18 सखी बूथ हैं। जनपद में कुल मतदान बूथ की संख्या 1886 है, जिनमें से 943 बूथ पर वेबकास्टिंग की जा रही है तथा विभिन्न बूथों पर दिव्यांग मतदाताओ के लिए सुविधा व्हीलचौयर, वैसाखी आदि सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

मतदेय स्थलों पर कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत सैनिटाइजेशन करवाया गया है तथा पोलिंग पार्टियों को मास्क सैनिटाइजर, गलब्स आदि सामग्री के साथ रवाना किया जा रहा है। जनपद में पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए वनरेबल/क्रिटिकल बूथों पर अर्द्धसैनिक बल एवं पीएससी के जवान तैनात किये गए हैं। इसी प्रकार अन्य बूथों पर पुुलिस/होमगार्ड/पीआरडी के वर्दीधारी जवान तैनात किए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से निर्भिक होकर अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी ने बताया कि जनपद में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने हेतु पुलिस की सभी तैयारियां पूरी है जनपद को 21 कम्पनी अर्द्धसैनिक बल, 5 कम्पनी पीएससी तथा 5 हजार पुलिस, होमगार्ड एवं पीआरडी के जवान उपलब्ध है। जनपद को सुरक्षा के दृष्टिगत 6 सुपर जोन, 39 जोन तथा 217 सेक्टर में बांटा गया है तथा 21 क्यूआरटी थानों के अन्तर्गत तैनात की गई है। सुपर जोन एएसपी, जोन में इंस्पैक्टर तथा सेक्टर में सबइंस्पैक्टर रैंक के अधिकारी को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 197 वनरेबल तथा 20 क्रिटिकल पोलिंग बूथ चिन्हित किए गए है, जिनमें अर्द्धसैनिक बल एवं पीएससी के जवानों को तैनात किया गया है। तथा एफएसटी एवं एसएसटी टीमों को सक्रिय रखा गया है, जो कि 24×7 अपना काम कर रही है।द निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments