Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआचार संहिता उल्लंघन करने पर आप ने चुनाव आयोग से की शिकायत

आचार संहिता उल्लंघन करने पर आप ने चुनाव आयोग से की शिकायत

खटीमा: खटीमा आप पार्टी के खटीमा से प्रत्याशी एस एस कलेर ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खटीमा विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर को एक ज्ञापन देते हुए खटीमा से बीजेपी प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी की उम्मीदवारी को निरस्त करने की मांग की है। एस एस कलेर ने कहा कि पुष्कर सिहं धामी ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए लोगों को पैसे बांटते हुए,जगह जगह साड़ी बांटते हुए जहां सरेआम प्रलोभन देने का काम किया तो साथ ही उन्होंने सत्ता का लाभ उठाते हुए पुलिस बल और अन्य सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों का इस्तेमाल अपने चुनाव प्रचार में किया।

एस एस कलेर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुष्कर सिंह धामी सुबह 10 बजे से ना केवल खुलेआम प्रचार कर रहे थे बल्कि प्रशासन का व्यक्तिगत फायदा उठाकर गलत इस्तेमाल भी किया। जिसका पूरा वीडियो शिकायत पत्र के साथ उन्होंने चुनाव आयोग को दिया। उन्होंने कहा कि जब उनको ऐसा करते हुए रोकने की कोशिश की गई तो पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें जेल भेजने की धमकी भी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन का ऐसा गलत इस्तेमाल करना सत्ता का गलत उपयोग होने के साथ ही शर्मनाक भी है। सत्ता में रहने के लिए बीजेपी किसी भी हद को पार करने को तैयार है जिसका आप पार्टी पूरी तरह विरोध करती है और उनकी उम्मीदवारी समाप्त करने के साथ ही उनपर जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग करती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments