Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस राजकुमार ने घर जाकर किया जनसंपर्क

कांग्रेस राजकुमार ने घर जाकर किया जनसंपर्क

देहरादून: कांग्रेस के राजपुर विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार ने राजपुर विधानसभा स्थित बकरालवाला स्थित चर्च व विभिन्न क्षेत्रों में ज़नसंपर्क किया l इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने लोगों को बताया कि आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे जो भी जनहित की योजनाएं निकाली गई थी उसे भाजपा सरकार ने बंद करा दिया है और यह भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशेली को दर्शाता है l

जनता अब भाजपा सरकार की कारगुजारी को बर्दाश्त नहीं करेगी और आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाकर अपना जवाब देगी। राजकुमार ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि अगर डबल इंजन की सरकार आयेगी तो महंगाई कम होगी परंतु आज हाल उसके विपरीत चल रहा है प्रदेश में पांच साल बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार रही लेकिन विकास के नाम पर कुछ नही हुआ सिर्फ जनता के पैसों की बर्बादी हुई है। l

इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान सरकार ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नही किया साथ ही ये भी बताया कि पिछली बरसात में उनके घरों में पानी घुस गया पुस्ते टूट गए लेकिन बीजेपी विधायक ने उनकी सुध नही ली ऐसी मुसीबत की घड़ी में पूर्व विधायक राजकुमार उनके पास पहुंचे और उन्होंने मदद भी की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद डॉ बिजेंद्र पाल, महानगर व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, अनु0 जा0 जिलाध्यक्ष अमि चंद सोनकर आदि मौजूद थे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments