Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदेवस्थानम बोर्ड ने किया चारधाम यात्रा बस अड्डे‌ पर‌ यात्री सहायता काउंटर...

देवस्थानम बोर्ड ने किया चारधाम यात्रा बस अड्डे‌ पर‌ यात्री सहायता काउंटर शुरू

ऋषिकेश: आयुक्त गढ़वाल व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन‌ ने‌ विगत 25 सितंबर शनिवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ब्यवस्था का निरीक्षण किया था। इस दाौरान उन्होंने यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद अब देवस्थानम बोर्ड द्वारा चारधाम यात्रा बस अड्डे‌ पर‌ यात्री सहायता काउंटर शुरू कर दिया गया है।

चारधाम यात्रा टर्मिनल‌ पर चिकित्सा विभाग, पुलिस, प्रशासन, परिवहन, संयुक्त रोटेशन पर्यटन सहित देवस्थानम बोर्ड ने यात्री सहायता डेस्क स्थापित किये है‌।‌ जिनसे यात्रियों को सहायता . मार्गदर्शन‌ मिल रहा है।

वहीं चारधाम यात्रा टर्मिनल ऋषिकेश में‌ यात्री हेल्प डेस्कों‌ ने कार्य शुरू कर‌ दिया‌ है।

देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह ने बताया कि यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क शुरू कर दिये गये हैं।

मीडिया ‌प्रभारी डा. हरीश‌ गौड‌ ने‌ बताया कि विभिन्न ‍प्रदेशों से‌ तीर्थ यात्री चारधाम यात्रा हेतु‌ ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। इन काउंटरों के जरिये उन्हें उचित मार्गदर्शन‌दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments