Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री से, इंग्लिश चैनल पार कर चुके दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया...

मुख्यमंत्री से, इंग्लिश चैनल पार कर चुके दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने की भेंट, सीएम ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक अवार्ड से सम्मानित मध्य प्रदेश के दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उन्होंने इंग्लिश चैनल पार करने के साथ ही अमेरिका में 42 कि.मी. की कैटलीना चैनल को 11.34 घंटे में पार किया है। अब तक वे 7 नेशनल तथा 3 इंटरनेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर चुके हैं तथा अनेक मेडल प्राप्त कर चुके हैं।
          
मुख्यमंत्री ने सत्येंद्र सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगता की विषम परिस्थितियों को आपने अपने अदम्य साहस एवं जीवटता के बल पर सफलता की मिसाल कायम कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। आपने साबित किया है कि मजबूत मानसिक मनोबल के बल पर कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है।
        
तैराक सत्येंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगों को सहयोग और सम्मान मिलने से उनके मन में दिव्यांगता की सोच समाप्त होती है तथा हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने दिव्यांगों के लिये सहयोगी बनने की भी इच्छा जताई।
        
इस अवसर पर विधायक देशराज कर्णवाल, डॉ. प्रेम सिंह राणा भी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments