Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिदेवस्थानम बोर्ड तुंरत भंग करे राज्य सरकार,नहीं तो आप भी पुरोहितो के...

देवस्थानम बोर्ड तुंरत भंग करे राज्य सरकार,नहीं तो आप भी पुरोहितो के साथ उतरकर करेगी प्रदर्शन: कर्नल कोठियाल

देहरादून: आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने देवस्थानम बोर्ड मसले पर बयान जारी करते हुए कहा, देवस्थानम बोर्ड मसले पर सरकार पर पंडा समाज और तीर्थ पुरोहितों को शुरू से बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कहा सीएम धामी ने देवस्थानम बोर्ड मामले में एक कमेटी के गठन करने की बात कही थी ,और 30 अक्टूबर तक तीर्थ पुरोहितों के हक में फैसला लेने की बात कही थी लेकिन तय समय निकल गया और सरकार अभी भी कमेटी कमेटी खेल कर मुद्दे को भटकाकर तीर्थ पुरोहितों को बरगलाने का काम कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, जब बीते दिनों वो गंगोत्री धाम की यात्रा पर थे ,तो तीर्थ पुरोहितो से मुलाकात हुई थी। तीर्थ पुरोहित सरकार के आश्वासन से पूरी तरह आश्वस्त थे कि, उन्हें यरकार द्वारा किया गया वादा हर हाल में पूरा होगा । लेकिन 30 तारीख निकल जाने के बाद भी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया ,जो तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के लोगों के साथ सीधा खिलवाड है।

कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि, तीर्थ पुरोहितों को पूरा यकीन हो गया है कि, कपाट बंद होने तक सरकार झूठा आश्वासन देती रहेगी और उसके बाद आचार संहिता लग जाएगी और देवस्थानम बोर्ड का मसला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। उन्होंने कहा कि, आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को तीर्थ पुरोहितों की नारजगी का सामना करना पडा। उन्हें दर्शन तक नहीं करने दिए गए। उन्होंने कहा कि, सरकार बोर्ड को भंग नहीं करके लोगों की आस्था के नाम पर भावनाओ के साथ खिलवाड कर रही है।

उन्होंने कहा,देवस्थानाम बोर्ड के जरिए भाजपा सरकार ने जिस तरह हिंदू धर्म की परंपराओं पर प्रहार करने का अपराध किया है, उसके खिलाफ हमारे चारों धामों के तीर्थ पुरोहित सालभर से भी ज्यादा वक्त से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार अपने फैसले पर अड़ी हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि, तीर्थ पुरोहित अब इतने ज्यादा व्यथित हो गए हैं कि, उन्हें पूजा अर्चना बंद करनी पड़ रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री में देवस्थानाम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों ने आज पूजा-पाठ का काम बंद कर दिया है। इससे समझा जा सकता है कि, सरकार के इस दमनकारी निर्णय से वे कितने नाराज और आहत हैं।

उन्होंने कहा कि, चारधाम यात्रा काफी मशक्क्त के बाद शुरु हुई लेकिन अब सरकार की कारगुजारियों का असर ना सिर्फ पंडा पुरोहितों पर पड रहा है ,बल्कि इसका असर यात्रियों पर भी पड रहा है। पूजा पाठ बंद होने की वजह से यात्री भी पूजा पाठ से महरुम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, हमारी हजारों वर्षों से चली आ रही परंपराओं पर सरकार द्वारा की जा रही चोट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप पार्टी शुरु से ही तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के साथ खडी है और सरकार से मांग करती है कि, तत्काल देवस्थानम बोर्ड को भंग किया जाए । नहीं तो तीर्थ पुरोहितों के साथ आप पार्टी भी आंदोलन करने सडकों पर उतरेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments