Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

  देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम बडी अंजनिया नहर होते हुए 17 मिल चौराहे तक नव निर्माण का डामरीकरण कार्य हेतु 2 लाख 13 हजार रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा में विभिन्न 03 निर्माण कार्यों (1) मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत राज्य मार्ग संख्या-70 के कि.मी. 48, 49, 50 में 3.75 मी. चौड़ाई में नवीनीकरण कार्य हेतु  38 लाख 75 हजार रूपये, (2) राज्य योजना के अन्तर्गत छिनकी झनकट मार्ग में छिनकी से गाजो होते हुए जंगल की ओर इण्टर लॉकिंग टाईल्स द्वारा मार्ग निर्माण के द्वितीय चरण हेतु 96 लाख 24 हजार रूपये, (3) ग्राम श्रीपुर बिछुवा से नालापार होते हुए वनकटिया से देवरी तक मार्ग के पुनः निर्माण के द्वितीय चरण हेतु 82 लाख 41 हजार रूपये की प्रशासकीय तथा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में देहली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से भूलाना मोटर मार्ग के सुधार कार्य हेतु 51 लाख 14 हजार रूपये के साथ ही विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत त्यूनी-पुरोला-नौगांव (राज्य मार्ग सं.-7) मोटर मार्ग के दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र में क्रेश बैरियर एवं पैरापिट के निर्माण हेतु 96 लाख 34 हजार रूपये की भी प्रशासकीय तथा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments