Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम व एसएसपी ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर मेला क्षेत्र...

डीएम व एसएसपी ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर मेला क्षेत्र का जायजा लिया

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने की दृष्टि से मेला क्षेत्र का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल शहर के पूरे क्षेत्र का जायजा लेते हुये मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) पहुंचे। सीसीआर पहुंचते ही वे सीधे मेला नियंत्रण भवन में स्थापित कण्ट्रोल रूम पहुंचे, जहां से उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र का सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्राप्त चलचित्रों का जायजा लिया तथा जहां-जहां पर ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही थी, वहां पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश कण्ट्रोल रूम से अधिकारियों को दिये।
धीराज सिंह गर्ब्याल एवं प्रमेन्द्र डोभाल ने तत्पश्चात मेलाधिकारी रूम में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें अधिकारियों को कहां-कहां पर सतर्कता बरतनी है, के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये। बैठक के तुरन्त बाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकीपैड़ी के विभिन्न घाटों का सुरक्षा आदि की दृष्टि से श्रद्धालुओं से वार्ता करते हुये-आप कहां से आये हैं, हम महाराष्ट्र से आये हैं, कोई दिक्कत तो नहीं, तो इस पर श्रद्धालुओं ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है आदि का, भौतिक रूप से जायजा लेते हुये, सौल क्षेत्र, धनुष पुल होते हुये हरकीपैड़ी पहुंचे, जहां से उन्होंने विहंगम दृष्टि से हरकीपैड़ी क्षेत्र का अवलोकन किया और उन्होंने बारीकी से विभिन्न घाटों का निरीक्षण करते हुये अपनी-अपनी ड्यूटी मंे उपस्थित जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ड्यूटी में सतर्कता से मुस्तैद रहने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक अजय गणपति, सीओ सिटी जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments