Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुखेम प्रतापनगर में मतदाता जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुखेम प्रतापनगर में मतदाता जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

टिहरी। गत निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम मुखेम प्रतापनगर में श्रीदेव सुमन सांस्कृतिक नाट्य कला मंच के कलाकारों द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद स्तर पर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर जन-जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को जिला सूचना कार्यालय टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में श्रीदेव सुमन सांस्कृतिक नाट्य कला मंच चंबा के कलाकारों द्वारा गत निर्वाचन में विधान सभा प्रतापनगर क्षेत्रांतर्गत कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम मुखेम में मतदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दल नायक रविंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में वर्तमान में 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो रहे जिन युवाओं के नाम वर्तमान फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, नाम दर्ज करने हेतु फार्म-6 में आवेदन संबंधित बीएलओध्ईआरओध्एईआरओ को प्रस्तुत करें। कहा कि वर्तमान फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में दर्ज किसी मतदाता की मृत्यु, स्थानान्तरण आदि कारणों से सामान्यतः निवासी न रहने के कारण नाम को मतदाता सूची से पृथक करने के लिए फार्म-7 है। उन्होंने वर्तमान नामावली में किसी प्रविष्टि को शुद्ध करने, एक ही निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत एक बूथ से दूसरे बूथ में या एक विधान सभा से किसी दूसरे विधान सभा में निवास परिवर्तन, फोटो पहचान पत्र बदलने, दिव्यांग व्यक्ति को मार्क करने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर दल के कलाकारों द्वारा उपस्थित लोगों के साथ मतदान की शपथ भी ली गई तथा तत्संबंधी प्रचार सामग्री वितरित की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments