Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयडॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे सीएम भगवंत...

डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान, सीएम केजरीवाल निभाएंगे पिता की रस्में

देहरादून: गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। चंडीगढ़ स्थित आवास पर हुए शादी समारोह में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की। आप नेता चड्ढा ने रस्मों से जुड़ी एक फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘मान साहब नू लख लख वदाइयां’ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इस समारोह में केजरीवाल और उनके परिवार, चड्ढा को ही आमंत्रित किया गया है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि इस शादी समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पिता की तरफ से निभाई जाने वाली रस्में अदा करेंगे।

मान की दूसरी शादी

कॉमेडियन से राजनेता बने मान 6 साल पहले अपने पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक ले चुके हैं। फिलहाल, इंद्रप्रीत अमेरिका में अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। खास बात है कि मान के शपथ ग्रहण समारोह में उनके दोनों बच्चे शामिल हुए थे। इसके अलावा खबर है कि गुरप्रीत भी उस कार्यक्रम का हिस्सा बनी थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments