Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिईडी-सीडी जो भी बुलाएगा जाएंगे और कुछ नहीं बताएंगे: आजम खान

ईडी-सीडी जो भी बुलाएगा जाएंगे और कुछ नहीं बताएंगे: आजम खान

देहरादून: 27 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जांच और मुकदमे में उलझे आजम खान ने रामपुर में बुधवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि ईडी-सीडी जो भी बुलाएगा जाएंगे और कुछ नहीं बताएंगे।

दरअसल आजम खां पर ईडी ने 2019 में केस दर्ज किया था। इस दौरान आजम खान पर जौहर विश्वविद्यालय के लिए जमीन कब्जाने के कई मुकदमे दर्ज थे। आजम खान को भू माफिया भी घोषित कर दिया गया था।
 
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उनसे 6.30 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान जौहर अली ट्रस्ट से जुड़े लेन-देन के अलावा उनके आय के स्रोत के बारे में भी सवाल किए गए। ईडी ने नोटिस जारी करके उन्हें 15 जुलाई तक पेश होने को कहा था, लेकिन वह पहले ही पहुंच गए थे।

सूत्रों के अनुसार ईडी के अफसरों ने उनसे रामपुर में स्थापित जौहर विश्वविद्यालय और उसका संचालन करने वाले ट्रस्ट को हुई फंडिंग के बारे में जानकारी मांगी। ईडी को इस ट्रस्ट में कुछ संदिग्ध लेन-देन होने का अंदेशा है। ईडी ने उन्हें गुरुवार को भी बुलाया और बैंक स्टेटमेंट और निवेश से संबंधित दस्तावेज मुहैया कराने को कहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments