Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डखराब मौसम के चलते जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा पर...

खराब मौसम के चलते जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा पर लगाई रोक

देहरादून: पिछले 2 दिन से लगातार हो रही बारिश से चारधाम यात्रा पर पड़ा असर, बता दें कि भारी बारिश के चलते बाबा केदार की यात्रा तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। केदारनाथ के लिये सड़क रूट से लेकर पैदल रूट तक हर जगह जोरदार बारिश हो रही है। जबकि केदारनाथ में बारिश के साथ रूक-रूकर बर्फबारी भी चल रही है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगा दी है। यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे जाने की इजाजत नहीं है।
जानकारी के लिए बता दें कि प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि जो यात्री जहां मौजूद हैं अगले आदेश तक वहीं रहें कहीं बाहर ना जाए। यात्रियों को बारिश में आगे बढ़ने से मना किया गया है। साथ ही जो यात्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं उन्हें दर्शन कराये जा रहे हैं।
वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि उत्तराखण्ड में 23 से 25 मई के बीच बारिश हो सकती है खासकर चारधाम यात्रा मार्ग में भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। पैदल यात्रा के साथ ही केदारघाटी की समस्त हवाई यात्राओं पर भी रोक लगा दी गई है। केदार घाटी में बर्फबारी, बारिश होने के साथ ही कोहरा लगा होने के कारण गुप्तकाशी, फाटा, शेरसी से संचालित होने वाली हैली सेवायें भी फिलहाल मौसम साफ होने तक अस्थायी तौर पर बन्द कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments