Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी दफ्तर और स्कूल में...

शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी दफ्तर और स्कूल में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाई पाबंदी

देहरादून: शनिवार को महानिदेशक- शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी। इसके अंतर्गत राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक के सभी दफ्तर और स्कूल आएंगे। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के बजाय पर्यावरण के अनुकूल पदार्थों से बनी सामग्री का ही उपयोग किया जाएगा।

सरकार ने प्लास्टिक पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए है। इस क्रम में शिक्षा विभाग ने त्वरित कदम उठाते हुए व्यवस्था लागू कर दी है। तीनों निदेशकों को कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए हैं। विभागीय बैठक, सेमीनार, वर्कशॉप में भी प्लास्टिक निर्मित सामग्री पर रोक रहेगी। पीने के पानी के लिए डिस्पेंपर की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विभाग में आवश्यकता पड़ने पर प्लास्टिक के बजाय केवल जूट, कपड़े आदि से बने कैरी बैग का प्रयोग होगा।

महानिदेशक ने बताया कि यदि किसी दफ्तर या स्कूल में प्लास्टिक का उपयोग होता पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही अधिकारी-कार्मिक पीने के लिए पानी के लिए मेटल की बोतल का प्रयोग करेंगे। प्रतिबंध के साथ-साथ स्कूल में छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील भी बनाया जाएगा। शिक्षक छात्रों को पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुओं और गतिविधियों के प्रति भी जागरूक करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments