Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआज अमित शाह के आवास पर अहम बैठक ,सीएम धामी सहित अन्य...

आज अमित शाह के आवास पर अहम बैठक ,सीएम धामी सहित अन्य नेता होंगे शामिल

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया I लेकिन इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिसके लिए नेताओ की दिल्ली में दौडभाग जारी है I इसी क्रम में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए दिल्‍ली में आज भाजपा की अहम बैठक हो रही है। 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार रात को केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली पहुंचे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। इसके साथ ही सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और अजय भट्ट भी बैठक में शामिल हैं।

ये सभी नेता आज रविवार को केंद्रीय नेताओं के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments