Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeहादसाअमोनिया गैस रिसाव से आठ लोगों की हालत बिगड़ी, एसडीएम ने दिए...

अमोनिया गैस रिसाव से आठ लोगों की हालत बिगड़ी, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

-लालकुआं के आंचल डेरी प्लांट में हुआ हादसा

देहरादून। लाल कुआं स्थित आंचल डेरी प्लांट में सोमवार की सुबह अमोनिया गैस के रिसाव से आठ लोगों की हालत बिगड़ गई। जिन्हे इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है एसडीएम नैनीताल ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच अचानक प्लांट में हुए गैस रिसाव के कारण एक-एक कर आठ कर्मचारी बेहोश हो गए। कर्मचारियों के बेहोश होने से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में किसी को इसका कारण समझ नहीं आया लेकिन जब गैस का प्रभाव क्षेत्र बढ़ने लगा तो लोग प्लांट से बाहर आने लगे।

सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन अधिकारियों ने मौके पर पहुंच प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया जिनमें से दो का इलाज हल्द्वानी सरकारी अस्पताल में चल रहा है तो 6 लोगों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। अ

मोनिया गैस का इस्तेमाल प्लांट को चिल्ड रखने के लिए संयंत्रों में किया जाता है। प्लांट के प्रशासनिक अधिकारी और इंजीनियर अब इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि गैस का रिसाव कहां से हुआ और कैसे हुआ? इस काम के लिए प्लांट प्रशासन द्वारा बाहर से विशेषज्ञ इंजीनियर भी बुलाए गए।

घटना के बाद प्लांट को तुरंत बंद कर दिया गया है तथा लीकेज को रोकने के प्रयास किया जा रहे हैं। प्लांट प्रबंधकों का कहना है की लीकेज मामूली थी इसलिए इस घटना से कोई बड़ा जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि लीकेज का पता लगा लिया गया है तथा इसके ट्रीटमेंट का काम किया जा रहा है, जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।

उधर एसडीएम ने इस घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच करा इसके कारणों का पता लगाया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि अगर समय रहते पता नहीं चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments