Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिसंजय राउत की गिरफ्तारी पर एकनाथ शिंदे का बड़ा तंज

संजय राउत की गिरफ्तारी पर एकनाथ शिंदे का बड़ा तंज

देहरादून: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने संजय राउत की गिरफ्तारी पर बड़ा तंज कसा है। सोमवार सुबह को संजय को भोंपू कहते हुए सीएम ने कहा कि रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया।

इससे पहले रविवार को भी एकनाथ शिंदे ने संजय राउत को लेकर कहा था कि यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो फिर डरना नहीं चाहिए। यही नहीं उनका कहना था कि जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा।

इस बीच गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का कहना है कि संजय राउत के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी और अब कुछ सबूत मिलने पर ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया होगा। उनसे पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है।

अजय मिश्रा ने कहा कि संजय राउत से कई बार पूछताछ की गई थी। यह मामला आज का नहीं है, लंबे समय से चल रहा था और कुछ सबूत मिलने के बाद ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया होगा। एजेंसियां बिना सबूत के इस तरह की कार्रवाई नहीं करती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments