Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeशिक्षासरकारी स्कूलों में भी चलेंगी प्री-प्राइमरी क्लासेज,जल्द होगा सिलेबस तैयार

सरकारी स्कूलों में भी चलेंगी प्री-प्राइमरी क्लासेज,जल्द होगा सिलेबस तैयार

देहरादून : प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है I इसी क्रम में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर उत्तराखंड के पांच हजार सरकारी स्कूलों में एक जुलाई से प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ये वो स्कूल हैं, जिनके परिसरों पर आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहे हैं। आंगनबाड़ी में आने वाले छात्रों को प्री-प्राइमरी में अक्षर और संख्या ज्ञान कराया जाएगा।

इस संबंध में शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने एससीईआरटी को जल्द से जल्द प्री-प्राइमरी का सिलेबस तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ छात्रों की पुस्तकों को आकर्षक, सरल और चित्रों पर आधारित बनाने को भी कहा गया है। वहीं, एससीईआरटी के अपर निदेशक डॉ. आरडी शर्मा ने बताया कि सिलेबस को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसे पुस्तक के रूप में प्रकाशित कराया जा रहा है। 

बता दे कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से पढ़ाई की शुरुआत होती है। छात्र को पहली कक्षा से अक्षर और संख्या ज्ञान सिखाया जाता है। प्री-प्राइमरी का यह फायदा है कि छात्र अक्षर-संख्या ज्ञान से वाकिफ हो जायेंगे जिससे पहली कक्षा के सिलेबस को समझने में आसानी होगी I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments