Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व डीजीपी सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पूर्व डीजीपी सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज

-सरकारी जमीन कब्ज़ाने और पेड़ काटने के है आरोप

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू के खिलाफ सरकारी जमीन कब्ज़ाने और पेड़ काटने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। सिद्धू पर मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली जमीन को अवैध रूप से खरीदने का आरोप है। तो वहीं इस जमीन पर पेड़ों के कटान का भी आरोप हैI

जानकारी के मुताबिक़ राज्य के पूर्व डीजीपी रह चुके बीएस सिद्धू ने वर्ष 2012 में मसूरी वन प्रभाग में वीरगिरवाली गांव में 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। जिसके बाद उसी जमीन पर साल के 25 पेड़ों का अवैध तरीके से कटान भी कर दिया थाI सूचना मिलने पर वन विभाग ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि संबंधित पेड़ जिस जमीन पर हैं वह रिजर्व फॉरेस्ट है। सिद्धू पर अवैध तरीके से जमीन खरीदने के साथ साल के पेड़ काटने के मामले में वन विभाग  ने उनके खिलाफ जुर्माना काटा था। वहीं जमीन की रजिस्ट्री भी कैंसिल की गई थी।

इस मामले में कुछ समय पूर्व ही वन विभाग ने सिद्धू पर रिजर्व फारेस्ट में जमीन कब्जाने और पेड़ कटान के आरोप में आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने की अनुमति शासन से मांगी थी। शासन से अनुमति मिलने के बाद थाना राजपुर में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments