Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, प्रदेश में जल्द शुरू होगी 650 से...

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, प्रदेश में जल्द शुरू होगी 650 से अधिक पदों पर भर्तियां

देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों की बरसात होने जा रही है। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू की सख्ती के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही प्रदेश में अलग-अलग विभागों के 650 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। 

आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें अपर निजी सचिव सचिवालय प्रशासन के 88 पद, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार के तीन पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 11 पद, आयोग, शासन व परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी के करीब 120 पदों के अधियाचन प्राप्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक प्रवक्ता के 398 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उन्हें पहले ही मिल चुका है, जिसमें अब 39 पद और बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे। पॉलिटेक्निक प्रवक्ता पदों के लिए भर्ती का सिलेबस तैयार किया जा रहा है।

बता दें, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में 1500 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू की जा रही हैं। इन सभी पदों के भर्तियों के अधियाचन आयोग को मिल चुके हैं।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वन निगम में स्केलर के 200 पद, विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक सहित अलग-अलग करीब 1500 पदों के भर्ती के प्रस्ताव उन्हें मिले हैं। इन सभी का अध्ययन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अगस्त के महीने में भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। इसके बाद कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां की जाएंगी।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से भी ज्यादातर भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत ने बताया कि श्रम विभाग के अंतर्गत ईएसआई में चिकित्सकों के 35 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है, जिसके हिसाब से जल्द ही भर्तियां निकाली जाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments