Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसान पथ और अग्नि पथ एक है, इसलिए देशभर में दोनों को...

किसान पथ और अग्नि पथ एक है, इसलिए देशभर में दोनों को लेकर एक साथ संघर्ष किया जाएगा: राकेश टिकैत

देहरादून: अग्निपथ योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपना एक बयान जरी किया हैंI उन्होंने कहा कि किसान पथ और अग्नि पथ एक है। इसलिए देशभर में दोनों को लेकर अब एक साथ संघर्ष किया जाएगा। किसानों के बच्चे ट्रैक्टर लेकर संघर्ष करने के लिए आगे आएंगे। 

भाकियू टिकैत गुट के तीन दिवसीय किसान महाकुंभ में पहुंचे राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अग्नि पथ पर बड़ा आंदोलन करने का एलान किया हैं। उन्होंने कहा चार साल अग्निपथ के तहत अग्निवीर बनने के बाद बच्चे कहां जाएंगे। अग्निपथ जैसी योजना चलाकर सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है। क्योंकि चार साल बाद बच्चों को घर भेज दिया जाएगा। इसके बाद बेरोजगार होकर युवा कहां जाएगा और वह क्या करेगा।

उन्होंने कहा कि देश का नौजवान पूछ रहा है कि हम चार साल बाद कहां जाएंगे। इसके बाद का रास्ता तो बताएं। 

राकेश टिकैत ने कहा कि युवाओं को चार साल के लिए नौकरी दी जा रही है तो ऐसा भी नियम बनाए जाए कि कोई भी व्यक्ति एक बार ही विधायक और सांसद बने। एक बार चुनाव जीतने के बाद दोबारा चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगे।

उन्होंने सवाल किया कि वह क्यों एक नहीं नौ-नौ बार तक बनते रहते हैं। चार-चार साल के लिए नौकरी देकर नौजवानों पर क्या सरकार कंट्रोल करना चाहती है। उन्हें कागजों में एक बार नौकरी देकर अपना पीछा छुड़ाना चाहती है। 

उन्होंने कहा कि सात राज्यों में किसानों को फ्री बिजली दी जा रही है। जब एमएसपी पूरे देश के लिए एक होता है तो बिजली के दाम सभी प्रदेशों में अलग-अलग क्यों हैं। बिजली के दाम भी एक किए जाएं। जब तक एमएसपी गारंटी कानून लागू नहीं होता होता तब तक बिजली और नहरों का पानी फ्री दिया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments