Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeराजनीतिरुड़की में लापरवाही और ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की...

रुड़की में लापरवाही और ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मौतें हुई: भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा

देहरादून: कोविड के दौरान हो रहीं मौतों पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाया हैं। विधानसभा सत्र में बत्रा ने कहा कि रुड़की में लापरवाही और ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मौतें हुईं हैं।

सरकार ने दावा किया था कि कोविड काल में आक्सीजन की कमी से एक भी मरीज की मौत नही हुई थी| रुड़की के एक अस्पताल में कोविड काल में हुई मौतों के लिए सरकारी जांच रिपेार्ट को सवाल उठाते हुए बत्रा ने कहा कि मौत वास्तव में आक्सीजन की कमी और लापरवाही के कारण हुईं थी।

सरकार को पूर्व में की गई जांच की भी उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए। पार्टी विधायक के तेवरों से एक बार को सरकार असहज हो गई थी। इस बीच विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के अगला प्रश्न आमंत्रित कर लेने से यह विषय रह गया। कांग्रेस के झबरेडा विधायक विरेंद्र कुमार जाति ने यह मामला उठाया था। उन्होंने सरकार से कोविड काल में आक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों की जानकारी मांगी।

बत्रा ने मंत्री से कहा कि क्या सरकार पूर्व में हुई जांच की उच्च स्तरीय जांच कराएगी? इस पर जाति ने भी सरकार से जवाब पूछा कि क्या सरकार इस मामले की जांच कराएगी? सरकार की और से जवाब दे चुके स्वास्थ्य मंत्री तब तक बैठ गए थे। विस अध्यक्ष ने दूसरा सवाल आमंत्रित कर लेने से इस विषय पर सरकार की ओर से जवाब नहीं आ पाया।

बत्रा ने कहा यह गंभीर विषय है। मैने सदन में सरकार से पूर्व में हुई जांच की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

बत्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में एक भी मौत आक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। राज्य में आक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम था। प्रत्येक अस्पताल में उसकी जरूरत के अनुसार आक्सीजन तत्काल पहुंचाई गई। राज्य के सभी जिलों के अस्पतालों में 86 पीएसए आक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments