Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधएक बच्चे के पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती

एक बच्चे के पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी गर्भवती हो गई। उसके साथ पड़ोस में रहने वाला एक बच्चे का पिता लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। पता चलने पर परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी को लंबे समय से पेट में दर्द होने की समस्या हो रही थी। इस बीच दर्द बढऩे पर बीते दिवस परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकीय परीक्षण में पता चला कि किशोरी नौ माह की गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के पैरोंतले जमीन खिसक गई।  परिजनों ने जब किशोरी से जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके पड़ोस में किराए पर रहने वाला मूलरूप से ग्राम बैरम नगर, थाना भोट, जिला रामपुर निवासी तजम्मूल लंबे समय से दुष्कर्म करता आ रहा था। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। इस पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

इस बीच पीड़िता के परिजनों को आरोपी मिल गया। इस पर उसकी धुनाई लगानी शुरू की तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी एक बच्चे का पिता है। पुलिस ने पीड़िता के  परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआई दीपा जोशी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments