Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधनेट बैंकिग के फेर में गंवाये सवा तीन लाख रूपये

नेट बैंकिग के फेर में गंवाये सवा तीन लाख रूपये

देहरादून: नेट बैंकिग के चक्कर में सवा तीन लाख रूपये गंवाने के मामले में दम्पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दम्पति ने पुलिस के दिए शिकायती पत्र में बताया है कि नैटबैंकिग का पासवर्ड भूल जाने के कारण उन्हें इस ठगी का शिकार होना पड़ाI

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता गर्ग पत्नी अरविन्द गर्ग निवासी 55 दीप लोक कालोनी बल्लूपुर रोड ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका अपने पति के साथ यूनियन बैक आँफ इण्डिया, की देहरादन स्थित कैनाँट पैलेस शाखा में ज्वाईण्ट एकाउण्ट है। उसके पति इस खाते का प्रयोग नेट बैंकिग के लिए भी करते है।

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को उन्हें नेट बैंकिग के माध्यम से एक पेमेण्ट करनी थी, किन्तु उसके पति नैटबैंकिग का पासवर्ड भूल गये। अपने नेट बैकिंग पासवर्ड रिसेट करने के लिए गूगल पर टौल फ्री नम्बर सर्च करने पर उनको दो मोबाईल नम्बर प्राप्त हुए। इन नम्बरो पर काँल करने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन रिसीव कर अपना परिचय देते हुए बताया गया कि वह यूनियन बैक आँफ इण्डिया से बोल रहे हैI

आगे बताया कि व्यक्ति के द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करने पर उनके यूनियन बैक आँफ इण्डिया के खाता 90,523 रूपये, 35,000 रूपये व 29,800 रूपये स्थानान्तरित हो गये और यूनियन बैक आँफ इण्डिया के दूसरे खाता 1,64,000 कुल तीन लाख 19 हजार 323 रूपये स्थानान्तरित हो गये।

अपने बैक खातो से पैसा कटने के संदेश प्राप्त होने पर वह लोग तुरन्त अपने बैक में गये, जहाँ पर उन्हें एहसास हुआ कि किसी अज्ञात साईबर ठग ने गूगल पर अपने फर्जी नम्बर टाँल फ्री के नाम से डालकर उनके साथ ठगी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments