Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधस्पा सेंटर और कैफे में पुलिस की छापेमारी, संचालक हुए फरार

स्पा सेंटर और कैफे में पुलिस की छापेमारी, संचालक हुए फरार

उधमसिंहनगर: स्पा सेंटर और कैफे में एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम व पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान स्पा सेंटर व कैफे के संचालक भाग निकले, इस पर संयुक्त टीम द्वारा वहां नोटिस चस्पा कर दिया गया है।छापेमारी की यह कार्यवाही जिलेे काशीपुर क्षेत्र मे देर शाम हुई है। यहां एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ बाजपुर रोड स्थित कैफे और स्पा सेंटर में छापेमारी की। यह कार्यवाही ट्रेफिकिंग टीम इंचार्ज बसंती आर्य व सीओ वंदना वर्मा ने नेतृत्व में की गई।

बता दें कि काशीपुर में एक स्थानीय मॉल में चल रहे कैफे व स्पा सेंटर पर एक सूचना के तहत छापेमारी की गयी थी। इस दौरान काशीपुर सीओ वंदन वर्मा ने बताया कि सूचना के अनुसार कुछ होटल कैफे व स्पा सेंटर जहां पर अवैध तरीके से कार्य हो रहे थे, की काफी समय से शिकायते मिल रही थी। उसकी गोपनीय तरीके से जांच भी की गयी थी।

देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम व काशीपुर पुलिस ने होटलो व मॉल में स्पा सेंटर कैफे पर कार्यवाही की गयी, लेकिन कार्यवाही करने से पहले ही कुछ लोग अपना स्पा सेंटर व कैफे बंद कर के भाग गए। पुलिस टीम ने उनसे फोन पर संपर्क भी किया व अन्य तरीको से संपर्क करने की कोशिश भी की। संपर्क न होने पर पुलिस द्वारा एक नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही होटल कैफे व स्पा सेंटर के वैध पेपर एंटी ह्यूमन सेल कोतवाली में जाकर अपना वेरिफिकेशन भी करवाएँगे। साथ ही स्पा सेंटर व कैफे के शीशों पर किसी भी प्रकार का पोस्टर नहीं लगाएंगे और साथ ही सीसीटीवी कैमरे के अंतर्गत ही कैफे व स्पा सेंटर चलाये जाएंगे। जो नियमो का पालन नहीं करेगा, उस पर कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments