Latest news
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबर्फबारी के चलते रोकी गई केदारनाथ यात्रा

बर्फबारी के चलते रोकी गई केदारनाथ यात्रा

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम की करवट ने चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केदारनाथ में कल शाम से लगातार बर्फबारी हो रही है। सोनप्रयाग में अभी भी बारिश जारी है, जिसको देखते हुए अभी तक यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना नहीं किया गया है। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर मिले अपडेट के अनुसार केदारनाथ व सोनप्रयाग में बारिश रुक गई थी लेकिन अभी तक सैलानियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि केदारनाथ में पिछले 24 घंटों से लगातार बर्फबारी जारी है, इसलिए आज की यात्रा को पूरी तरह से रोक दिया गया है। जो यात्री बीते रोज यहां आए थे उनमें से अधिकांश लोग यहां से प्रस्थान कर चुके थे और जो बच गए थे वो आज प्रस्थान कर रहे है क्योंकि यहां की स्थिति अच्छी नहीं है कि यहां यात्री रुक सके।उन्होंने अपील की, कि यात्री आगे के लिए भी एडवाइजरी की प्रतीक्षा करें फिर अपनी यात्रा शुरू करे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments