Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeस्वास्थ्यटीबी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम की तरह, एचआईवी व डायबिटिज नियन्त्रण के लिए...

टीबी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम की तरह, एचआईवी व डायबिटिज नियन्त्रण के लिए करें कमेटी का गठन: जिलाधिकारी

देहरादून जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने कैम्प कार्यालय में एस.पी.एस राजकीय चिकित्सा प्रबन्धन समिति और जिला क्षय नियन्त्रण समिति की बैठक की। समिति के सदस्यों द्वारा एस.पी.एस ऋषिकेश चिकित्सालय के संबंध प्रस्तुत बजट के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वास्तविक डिमाण्ड को देखते हुए बजट बनायें व मुख्य चिकित्साधिकारी बजट के औचित्य की संस्तुति कर बजट खर्च का अनिवार्य रूप से आडिट भी करवाएं।

जिलाधिकारी ने क्षय नियंत्रण समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि जो भी टीबी पेशेन्ट ठीक हुए हैं उनको टीबी चैम्पियन बनाएं। टीबी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम की तरह एच.आई.वी. और डायबिटिज के नियन्त्रण के संबंध में कमेटी का गठन किया जाए और सभी सरकारी-गैर सरकारी अस्पतालों में टीबी उन्मूलन के साथ ही एच.आई.वी और डायबिटिज की निःशुल्क जांच व इलाज उपलब्ध कराने की कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूरी करें।

जिलाधिकारी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के टीकाकरण का डोर-टू-डोर अभियान तथा प्रत्येक सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधा लगातार बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लायें।

उन्होंने कोविड-19 का नया वैरीएन्ट ओमनिक्राॅम को देखते हुए जनपद में बाॅर्डर एरिया में रैण्डमली सैम्पलिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई ओमनिक्राॅम का संदिग्ध मामला प्रकाश में आता है तो उसको किसी भी दशा में प्रसारित ना होने दिया जाए तथा इसके लिए कन्टेनमेंट जोन इत्यादि जो भी कोविड-19 मानक हैं उस प्रक्रिया का पूर्ण पालन करें।

इस दौरान बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज उप्रेती, सचिव क्षय रोग नियन्त्रण समिति डाॅ. मनोज वर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments