Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ईडी ऑफिस को कहा भाजपा का ऑफिस,अग्निपथ...

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ईडी ऑफिस को कहा भाजपा का ऑफिस,अग्निपथ योजना को बताया नौजवानों के साथ धोखा

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ईडी पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए ईडी ऑफिस को भाजपा का ऑफिस बताया है। हरीश रावत ने एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। वहीं रावत ने अग्निपथ स्कीम को नौजवानों के साथ धोखा बताते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

शनिवार की रात संभल के चौधरी सराय और दीपा सराय में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान हरीश रावत ने पत्सेरकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस महंगाई की मार की आवाज उठाती है, इसलिए ईडी के माध्यम से राहुल गांधी का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, रावत ने ईडी की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ईडी का ऑफिस भाजपा का ऑफिस है। क्योंकि ईडी उसी पर कार्रवाई करता है जो सरकार से सवाल करता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अन्य संस्थानों का भी गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

वहीं हरीश रावत ने अग्निपथ स्कीम को नौजवनों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि सरकार ने सेना की तैयारी कर रहे युवाओं के सपने तोड़ने का काम किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments