Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डचूल्हे की चिंगारी से राख हुई 45 झोपड़ियां,बेबस होकर जलता देखते रहे...

चूल्हे की चिंगारी से राख हुई 45 झोपड़ियां,बेबस होकर जलता देखते रहे मजदूर घर का सामान  

देहरादून : राजधानी में स्थित सहसपुर के भाऊवाला के सुंदरवन इलाके में एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से हडकंप मच गया I आग लगने से 45 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि आग लगने से जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बस्ती में रहने वाले 40 मजदूर परिवारों का सारा घरेलू सामान आग में झुलस गया ।

वहीं , आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक ने आग से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम से बस्ती में हुए नुकसान का आंकलन कराने की बात कही है।

बता दे कि भाऊवाला के सुंदरवन क्षेत्र में बसी एक मजदूर बस्ती में अचानक आग लग गई। एक झोपड़ी से दूसरी झोंपड़ी में आग बढ़ने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पाते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने पानी के टैंकरों व अन्य चीजों से आग बुझाने का प्रयास किया , लेकिन आग इतनी भयानक थी कि सारी कोशिशे नाकाम हो गई I

वहीं ,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 45 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं थी ।

सेलाकुई के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लगने से यह घटना घटी है।

उन्होंने बताया कि बस्ती में लगभग 40 मजदूर परिवार रहते थे, जिनका अधिकतर सामान जलकर राख हो गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मजदूरों का सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments