Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसामूहिक भोज के बाद फूड प्वाइजनिंग से 150 से अधिक लोग बीमार

सामूहिक भोज के बाद फूड प्वाइजनिंग से 150 से अधिक लोग बीमार

देहरादून: विकासखंड के किमोली और पारतोली गांव में फूड प्वाइजनिंग से करीब 150 से अधिक लोग बीमार होने की घटना सामने आई है| शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों का उपचार शुरू कर दिया है।जानकारी के मुताबिक गांव में सामूहिक भोज के बाद लोग बीमार हुए हैं।

सोमवार के बाद मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमार लोगों के उपचार में जुटी रही। उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजीव शर्मा ने बताया कि अब हालात काबू में हैं| पूर्व प्रधान खिलदेव सिंह रावत का कहना है कि तीन दिन पूर्व गांव में एक सामूहिक भोज कराया गया था | जिसके बाद किमोली और पारतोली गांव सहित भोज में शामिल अन्य बाहरी लोगों में उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत शुरू हुई। बीमार लोगों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। रावत ने बताया कि करीब 150 लोगों में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments