Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएंबुलेंस के ट्रैफिक जाम में फंसने से चार साल की बीमार बच्ची...

एंबुलेंस के ट्रैफिक जाम में फंसने से चार साल की बीमार बच्ची की जान पर बनी

देहरादून: एंबुलेंस के ट्रैफिक जाम में फंसने से चार साल की बीमार बच्ची की जान पर बन आई। दरअसल शुक्रवार को पंजाब से मसूरी घूमने आए पर्यटक की चार साल की बच्ची को मिर्गी के दौरा पड़ गया I जिसके बाद जिस एम्बुलेंस में बच्ची को ले जाया जा रहा था वह ट्रैफिक जाम में फंस गई I आखिर में पौने घंटे बाद जाम से निकालकर एंबुलेंस को हायर सेंटर भेजा गया, जहां बच्ची का उपचार किया गया।

बच्ची को लंढौर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर तबीयत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों संग पीआरडी जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम से एंबुलेंस को निकाला। 11.34 पर एंबुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक जाम में एंबुलेंस फंस गई और तीन किमी का सफर 37 मिनट में तय करना पड़ा। यहां से बच्ची को दून के प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ट्रैफिक जाम में सैकड़ों की संख्या में पर्यटक वाहन फंसने से पुलिस को भी भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी चौक से लेकर कैंपटी रोड में करीब एक किमी लंबा जाम लगने से यमुना घाटी जाने वाले यात्री परेशान रहे।

गांधी चौक, किंग्रेग मार्ग में भी लंबा जाम दिनभर लगता रहा। मालरोड में जगह-जगह वाहनों के खडे़ होने से जाम की स्थिति बनी रही। पिक्चर पैलेस चौक पर बार-बार लगे ट्रैफिक जाम से पर्यटक और स्थानीय लोग जूझते नजर आए। पुलिस, पीआरडी जवानों ने जाम खोलने के लिए जमकर पसीना बहाया। शहर में पर्यटकों की भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था कम पड़ गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments