Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगजराज परिवार का सभ्य रूप, सड़क पार करने के लिए किया ट्रैफिक...

गजराज परिवार का सभ्य रूप, सड़क पार करने के लिए किया ट्रैफिक रूकने का इंतजार

ऋषिकेश: वैसे तो हमेशा हाथी आबादी वाले क्षेत्रो में उत्पात मचाने के लिए मशहूर है। जिससे हमेशा दहशत का माहोल बनता है। रविवार सुबह ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओणी बैंड से तीन किलोमीटर आगे एक गज परिवार सड़क पार करने के लिए ट्रैफिक रुकने का इतंजार करते दिखाई दिया और जैसे ही ट्रैफिक रुका वह सड़क पार कर जंगल में चले गए। हाथियों की इस सभ्य हरकत को देखकर हर कोई उनका कायल होता नजर आया।

हालांकि हाईवे पर गज परिवार के आ धमकने से हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए दोनों और यातायात ठहर गया। गज परिवार हाईवे को पार कर खाई में उतरते हुए जंगल की ओर चला गया। गजराज परिवार की इस सभ्य गतिविधि को देखकर हर कोई रोमाचित हो गया।

रविवार प्रातः करीब सात बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओणी बैंड से करीब तीन किलोमीटर आगे नरेंद्रनगर की ओर हाईवे के ऊपर चार हाथियों का झुंड नजर आया। इनमें दो वयस्क और दो गज शिशु शामिल थे। यह झुंड हाईवे पार करने की कोशिश में काफी देर तक सड़क के ऊपर ढलान पर खड़ा रहा।

ट्रैफिक होने के कारण काफी देर तक गज परिवार यही ठहरा रहा। जब दोनों और ट्रैफिक रुक गया, तब दोनों वयस्क हाथियों ने शिशुओं को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए हाईवे को क्रॉस किया। जंगल की ओर खाई में उतरते हुए गज परिवार ढालवाला जंगल में दाखिल हो गया। इस बीच राहगीरों में हड़कंप मचा रहा। इतने ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में गज परिवार की आमद से हर कोई अचरज में था। कुछ लोग ने विभाग को भी इसकी सूचना दी।

वहीं ऋषिकेश नरेंद्र नगर क्षेत्र में अगले 25 से 28 मई तक जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए इस क्षेत्र में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी रूट से जी 20 शिखर सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों को गंगा आरती के लिए ऋषिकेश पहुंचना है। जिसके लिए इस मार्ग को भी दुरुस्त किया जा रहा है। मार्ग में दीवारों पर चित्रकारी की गई है। विभिन्न जगह पौधारोपण किया गया है। अब इस क्षेत्र में हाथी की आमद ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments