Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधगौ तस्करों से देर रात पुलिस की मुठभेड, एक तस्कर घायल

गौ तस्करों से देर रात पुलिस की मुठभेड, एक तस्कर घायल

हरिद्वार: शनिवार देर रात एक बार फिर से हरिद्वार में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पथरी थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक अन्य बदमाश फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि जंगल के अंदर गोकशी की तैयारी चल रही है। पुलिस और सीआईयू की टीम ने मौके पर पहुंचकर खंगाला शुरू किया। तभी दो लोग गोकशी करने की तैयारी करते मिले। जैसे ही पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू की वैसे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इधर से पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश जब्बार के पैर में गोली जा लगी।

घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि एक बदमाश भाग निकला। जिसकी तलाश में कांबिंग शुरू की गई। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह ने निर्देश देते हुए हरिद्वार पुलिस की कई टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाई। जबकि अधीनस्थों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

पुलिस रातभर तक कांबिंग करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी रही। जिले की फोर्स को अलर्ट कर दिया गया। जिलेभर में पुलिस चेकिंग में जुट गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जबकि दूसरा फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments