Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस के राष्ट्रय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा सरकार में बेटियों की...

कांग्रेस के राष्ट्रय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा सरकार में बेटियों की सुरक्षा पर उठाये सवाल

देहरादून: शुक्रवार को राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ और डॉ. समां मोहम्मद ने एक-एक कर सोशल मीडिया पर वायरल कुछ कथित ऑडियो-वीडियो मीडिया के सामने प्रस्तुत किए।इन वायरल ऑडियो-वीडियो को हथियार बनाते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। प्रो. गौरव ने कहा कि ऑडियो में जो व्यक्ति महिला से अश्लील बातें कर रहा है, वह व्यक्ति भाजपा सरकार में है। साथ ही दूसरे वीडियो में गर्भवती महिलाओं को महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की नाक के नीचे से एक्सपायर हो चुके खजूर परोसे जा रहे हैं। इन्हें खाने से संक्रमण की आशंका रहती है। तीसरा वीडियो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उत्तराखंड में भाजपा के लिए कड़ा मुकाबला है।

उन्होने इस दौरान भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इस ऑडियो से साफ पता चल जाता है। सत्ता में आने पर कांग्रेस ऑडियो की जांच कराएगी। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद इनको जेल जाना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments