Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिअसम के मुख्यमंत्री के राहुल गांधी पर दिए बयान पर कांग्रेस ...

असम के मुख्यमंत्री के राहुल गांधी पर दिए बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

देहरादून: पार्टियों में वार-पलटवार की प्रक्रिया चालू है। राहुल गांधी पर की गई हेमंत बिस्वा की टिप्पणी पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार करते हुए कहा कि हार को सामने देख असम के मुख्यमंत्री ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने राजनीतिक दिवालियेपन की सारी हदें पार कर दी हैं। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली देना जरूरी है। ये हेमंत सरमा के छिछोरेपन और घटिया सोच का सबूत है। 

दरअसल, जुबानी जंग के चलते उत्तराखंड की जनसभा में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने जनसभा में कहा कि ‘राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कि लेकिन इनकी मेंटिलिटी देखिए राहुल गांधी ने इसका भी प्रूफ मांग लिया। क्या हमने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं ? अगर आर्मी ने बोल दिया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया है तो आर्मी से आपको सबूत मांगने का क्या अधिकार है? आपको बिपिन रावत पर भरोसा नहीं है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments