Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहार्डवेयर के गोदाम में लगी आग, दमकल की दस गाड़ियों ने बुझाई...

हार्डवेयर के गोदाम में लगी आग, दमकल की दस गाड़ियों ने बुझाई आग

देहरादून : बुधवार शाम हरिद्वार हाईवे पर स्थित एक हार्डवेयर गोदाम में अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग को दस गाड़ियां मौके पर भेजनी पड़ीं। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जल गया। आग लगने का कारण तेज हवा से सामने खड़े विद्युत खंभे से आई चिंगारी बताई जा रही है। हालाँकि राहत की बात यह रही कि आग दूसरी दुकानों में नहीं फैली और इसमें किसी जान का भी नुकसान नहीं हुआ।

बुधवार शाम करीब सवा सात बजे यह घटना हुई। इस समय तेज हवाएं चल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने यहां हार्डवेयर दुकान के सामने खड़े खंभे में चिंगारी को देखा। उन्होंने शुरूआत में इसे हल्के में लिया लेकिन देखते ही देखते जिंगारी हार्डवेयर दुकान के ऊपर बने गोदाम के सामने लगे बोर्ड में जा गिरी। इस घटनाक्रम की जानकारी किसी ने सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी को दी। जिसके बाद उन्होंने करीब सात बजकर 18 मिनट पर कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।

लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुँचने तक वहांआग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। गोदाम में पेंट और अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे। इनके कारण आग तेजी से फैलने लगी। वहीं तेज़ हवाओं ने इस आग को और बल देना शुरू कर दिया। शुरूआत में पहुंची दो गाड़ियों का पानी चंद मिनटों में ही खत्म हो गया। इसके बाद तीन और गाड़ियां मौके पर पहुंची। देखते ही देखते वहां पर 10 गाड़ियां आग बुझाने में लग गई।
 

वहीं एसपी सिटी सरिता डोभाल व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मी आग बुझा रहे थे और पुलिसकर्मी मौके आसपास के लोगों को समझाने में लगे हुए थे। वहां पर स्थानीय नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। लगभग सवा नौ बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि गोदाम संचालक के साथ फायर ब्रिगेड इसका आंकलन करेगा । स्थिति को देखकर नुकसान लाखों में बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments