Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहरेला सप्ताह को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

हरेला सप्ताह को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

 रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर पुनाड़ में हरेला सप्ताह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। हरेला पखवाड़े के तहत छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

बीते 17 जुलाई से से सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर पुनाड़ में हरेला को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने जन जागरण रैली, वृक्षारोपण, निबंध प्रतियोगिता, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, हरेला व पर्यावरण पर गीत, कविता पाठ शामिल है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य दयाल सिंह रावत ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिससे भविष्य में बच्चे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सके। कहा कि बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी अपनी संस्कृति व पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर सात दिनों तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता प्रमुख दिनेश रावत समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments