Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डशत्रु संपत्ति पर बने 134 घरों पर चला बुलडोजर

शत्रु संपत्ति पर बने 134 घरों पर चला बुलडोजर

-भारी फोर्स के साथ जिला प्रशासन ने की कार्यवाही

नैनीताल: शनिवार को नैनीताल प्रशासन ने मेट्रोपोल क्षेत्र में शत्रु संपत्ति पर बने अवैध 134 भवनों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चला दिया। जिला प्रशासन ने कार्यवाही से पूर्व क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी थी। हालांकि इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए कोई सामने नहीं आया।

जानकारी के मुताबिक 24 जून को हाईकोर्ट ने यहां रह रहे लोगों को भवन खाली करने के आदेश दे दिए थे, जिसके खिलाफ स्थानीय लोगों ने हाई कोर्ट में अपील भी की थी लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी। जिला प्रशासन द्वारा कई दिन पहले यहां रह रहे लोगों को मुनादी कर कहा गया था कि वह अपना सामान हटा ले। जिसके बाद अधिकांश लोगों ने घरों को खाली कर दिया था। आज सुबह 9 बजे प्रशासनिक अधिकारी दल बल के साथ यहां पहुंचे और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

बता दें कि यह कोई छोटा क्षेत्र नहीं है इसमें 134 भवनों को चिन्हित किया गया जो शत्रु संपत्ति पर बनाए गए हैं। किसी तरह के विरोध से निपटने के लिए क्षेत्र में चार कंपनी पीएसी भी तैनात की गई थी, वहीं कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी बुलाया गया था। क्षेत्र में जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था और धारा 144 लागू कर दी गई थी।

सुबह 9 बजे जिला प्रशासन के आला अधिकारी कई बुलडोजर लेकर यहां पहुंचे और मकानों पर बुलडोजर चलाने शुरू कर दिए। मेट्रोपोल क्षेत्र में की जा रही इस कार्रवाई में कई दिन का समय लग सकता है क्योंकि 134 भवनों को तोड़ा जाना है। एसडीएम नैनीताल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यवाही निर्विरोध जारी है।

उधर इस कार्रवाई से बेघर हुए लोगों का कहना है कि वह यहां 100 साल से भी अधिक समय से रह रहे थे। कई बुजुर्ग ऐसे थे जिनका कहना था कि वह यही पैदा हुए और पढ़े लिखे उनके कागजात इसका प्रमाण है और अब यह कह रहे हैं कि यह शत्रु संपत्ति है, इस पर बने घर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। उन्हें तोड़ा जा रहा है वह बेबस है उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है वह अब कहां जाएंगे? सरकार उन्हें घर के बदले घर न सही घर बनाने को एक जमीन का टुकड़ा ही देती मगर हमारी किसी ने कोई बात नहीं सुनी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments