Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिहरीश रावत की भुट्टा-जलेबी पार्टी, साथ लगा सियासी छौंका, केंद्र सरकार पर...

हरीश रावत की भुट्टा-जलेबी पार्टी, साथ लगा सियासी छौंका, केंद्र सरकार पर बोला हमला

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में कार्यकर्ताओं के बीच भुट्टा-जलेबी पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में भुट्टा-जलेबी के स्वाद के साथ सियासी छौंका भी खूब लगा। हरीश ने ‘भुट्टा खाएंगे-कांग्रेस को लाएंगे’ का नारा भी लगाया। साथ ही उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफ भी की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेशक लोकल-फॉर वोकल का नारा देते हों, लेकिन वह इसके लिए उत्तराखंडियत की लड़ाई को अपनी सरकार में रहते और अब भी लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत उनका एजेंडा है और वह हमेशा इसके लिए लड़ते रहेंगे।

इस दौरान हरीश ने महंगाई, बेरोजगारी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कुशासन के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा। वह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भुट्टा खिलाते हुए आह्वान कर रहे हैं कि राज्य और केंद्र की नाकामियों को जनता के बीच पूरे जोश के साथ पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश व जिला स्तर तक कांग्रेस लामबंद होकर जनहित के लिए संघर्ष करती रहेगी।  भाजपा के राज में सवाल पूछना गुनाह है।

राहुल गांधी, सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ और अब शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा की केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जाएंगे, वह ईडी और सीबीआई को आगे कर विपक्ष की आवाज को दबाती रहेगी। 

रावत ने कहा कि वह विभिन्न मुद्दों को लेकर 6 अगस्त को सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठने वाले थे, लेकिन अब उनका यह धरना सात अगस्त को होगा। पांच और छह को वह दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास घेराव के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments