Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिगैरसैंण भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र नहीं करने के फैसले पर हरीश...

गैरसैंण भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र नहीं करने के फैसले पर हरीश रावत ने उठाए सवाल

देहरादून: गैरसैंण भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र नहीं करने का प्रदेश सरकार के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल उठाए हैं| उन्होंने कहा है कि चारधाम यात्रा तो हर साल होगी क्या भराड़ीसैंण में कभी बजट सत्र नहीं होगा?

उन्होंने प्रदेश सरकार और माननीयों पर तंज कसते हुए कहा कि गैरसैंण नहीं जाने के बहाने खोजे जा रहे हैं। बकौल रावत, उनके शासनकाल में भराड़ीसैंण में 1000 करोड़ रुपये खर्च हुआ, लेकिन वहां जाने के लिए कोई तैयार नहीं है।

इसलिए उन्होंने तय किया है कि 14 जून को जब देहरादून विधानसभा में बजट सत्र हो रहा होगा, वह क्षमायाचना के लिए गैरसैंण में होंगे।

गैरसैंण के प्रति उपेक्षा का यह दर्द रावत ने अपने फेसबुक पेज पर बयान जारी करते हुए लिखा कि, गैरसैंण-भराड़ीसैण शब्दों की हम कितनी ही चासनी परोसें, मगर जब भी कोई बहाना मिला है, जिससे गैरसैंण-भराड़ीसैंण से बचा जा सके, बड़े लोग बचे हैं। इस बार बहाना चारधाम यात्रा है। यात्रा हर वर्ष होगी और चारधाम यात्रा में चुनौतियां भी आएंगी तो इसका अर्थ है कि भराड़ीसैंण में कभी बजट सत्र होगा ही नहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments