Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeस्वास्थ्यदून अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मसूरी बस हादसे में घायल हुए मरीजों...

दून अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मसूरी बस हादसे में घायल हुए मरीजों के हालात की ली जानकारी

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मसूरी बस हादसे में घायल हुए 16 मरीजों के हाल जानने के लिए दून अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने एमएस डॉ. केसी पंत और डीएमएस डॉ. एनएस खत्री से मरीजों के हालत की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि यहां पर 16 मरीज रात भर्ती किए गए हैं, उनमें से एक रेलवे कर्मचारी अशोक शर्मा की ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से दिमाग की सर्जरी की गई है। उनकी हालत अभी गंभीर बनी है। उसको एम्स रेफर किया जा रहा है इसके अलावा चार अन्य घायलों को कुछ गंभीर चोटें लगी है। सर्जरी और ऑर्थो विभाग के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।

घायलों ने बताया कि उन्हें समुचित उपचार मिल रहा है। देर शाम तक आज इनमें से अधिकांश मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

इस दौरान वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. डीपी तिवारी, सर्जन डॉ. विनम्र मित्तल, पीएमओ डॉ. नरेश राणा और डॉ. प्रशांत चौधरी, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, पीआरओ जसवंत रावत, प्रशासनिक अधिकारी दीपक राणा मौजूद थे।

बता दें, रविवार को एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी थी| सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस व दमकल कर्मी मोके पर पहुंचे और बस में फसे लोगों को रेस्क्यू किया|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments