Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधविपिन रावत की हत्या के आरोपी पति- पत्नी गिरफ्तार

विपिन रावत की हत्या के आरोपी पति- पत्नी गिरफ्तार

देहरादून: विपिन रावत की हत्या के आरोपी पति- पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैI घटना में प्रयुक्त बेस बाल स्टिक व कार भी पुलिस ने बरामद कर ली हैI वहीं जाँच में लापरवाही बरतने को लेकर उप निरीक्षक प्रवीण सैनी को निलंबित किया गया हैI

कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत बीते सप्ताह विपिन रावत की हत्या के मुख्य आरोपी विनित अरोडा उर्फ मन्नी पुत्र संजय अरोड़ा निवासी 1/7 मोहनी रोड थाना डालनवाला व पार्थेविया अरोडा पत्नी विनीत अरोडा निवासी 1/7 मोहनी रोड थाना डालनवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैI पुलिस ने ह्त्या में प्रयुक्त बेस बाल स्टिक व कार यूके 07 डीडी 5800 को भी बरामद कर लिया हैI दोनों आरोपित पति पत्नी बताये जा रहे हैंI आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वहीं विवेचना में लापरवाही बरतने का दोषी पते हुए वरिष्ट पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी को तत्काल निलंबित कर दिया हैI

घटना कि जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पंकज रावत पुत्र अब्बल सिंह रावत निवासी केदारपुर बंजारावाला, थाना नेहरू कालोनी देहरादून, ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी कि बीते शुक्रवार उनका भाई विपिन रावत उर्फ विक्की अपने दोस्त निखिल राणा, शिवानी व आकांक्षा के साथ तहसील चौक के पास दून दरबार होटल में खाना खाने आया थाI

खाना खाकर वापस लौटते वक्त वहां पर वाहन संख्या यूके 07 डीडी 5800 में सवार दो महिलाएं व एक पुरूष आये, उन्होंने विपिन रावत के साथ गाली गलौच की, जिसका विरोध करने पर उन्होंने विपिन रावत व निखिल के साथ मारपीट की जिसमें विपिन रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि विपिन को महंत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती किया गया थाI परन्तु उपचार के दौरान उसकी मौत हो गईI

पंकज रावत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर धरा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया हैI

मामले की जाँच में मार्गदर्शन अधिकारी सरिता डोभाल,पुलिस अधीक्षक नगर, मिथिलेश सिंह , पुलिस अधीक्षक अपराध, भाष्कर लाल शाह , क्षेत्राधिकारी नगर के अलावा विद्या भूषण नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर,प्रमोद शाह व उ.नि. कोतवाली नगर शामिल थेI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments