Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिमदरसे के बुरे लोगों से मेरी कोई सहानुभूति नही: बदरुद्दीन अजमल

मदरसे के बुरे लोगों से मेरी कोई सहानुभूति नही: बदरुद्दीन अजमल

देहरादून: बदरुद्दीन अजमल ने आम लोगों की पीड़ा के प्रति सरकार की कथित उदासीनता के लिए केंद्र सरकार के नेताओं की आलोचना की। उन्होंने सबसे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा हैं| उन्होंने कहा कि भारत का पैसा वित्त मंत्री के पास है। उन्हें कैसे पता चलेगा कि एक व्यक्ति कुछ खरीदने के लिए कितना खर्च करता है?

एआईयूडीएफ प्रमुख ने भाजपा पार्टी के मंत्रियों और सांसदों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी भी मंत्री के लिए कोई महंगाई नहीं है। भाजपा सांसदों को अपनी पत्नियों से पूछना चाहिए कि वे रसोई कैसे चला रहे हैं। सरकार को ध्यान देना चाहिए अन्यथा 2024 में महंगाई उनकी सरकार को खा जाएगी।

वहीं मदरसे के बुरे लोगों से कोई सहानुभूति न जताते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग जहां-कहीं भी मिलें, सरकार उन्हें गोली मार दे। अगर मदरसा में 1-2 बुरे टीचर हैं तो सरकार जांच करे और उन्हें हिरासत में ले। जांच पूरी होने पर उन्हें उठाए और जो करना चाहे करे।

बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि अगर उन लोगों की वजह से पूरे मुस्लिम सुमदाय को जिहादी कहा जाएगा तो यह जिहाद नहीं है, यह आतंकवाद है। सरकार को उन्हें रोकना चाहिए। उन्हें अपनी सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए और अपनी खुफिया जानकारी को मजबूत करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments