Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डआम जनता से मिले सीएम धामी,बोले प्रदेश के विकास के लिये किये...

आम जनता से मिले सीएम धामी,बोले प्रदेश के विकास के लिये किये गये वायदों का शीघ्र धरातल पर होगा क्रियान्वयन

-जनसमस्याओं का किया जायेगा त्वरित निराकरण

-राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के साथ ही अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टी के मंत्र पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं व राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments