Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड'दि इण्डियन पब्लिक स्कूल' के 22वें स्थापना दिवस समारोह में सीएम धामी...

‘दि इण्डियन पब्लिक स्कूल’ के 22वें स्थापना दिवस समारोह में सीएम धामी हुए शामिल, बच्चों को दी महत्वपूर्ण सलाह

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के 22वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने दि इण्डियन पब्लिक स्कूल परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा दि इण्डियन पब्लिक स्कूल श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में उभर रहा है, विद्यालय शिक्षा में संस्कृति, वैदिक ज्ञान, योग जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम को भी जोड़ा गया है। विद्यार्थियों के लिए यह विद्यालय विरासत है, उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना सेवा का कार्य होता है, अच्छी शिक्षा से ही अच्छे भविष्य का निर्माण होता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, संपूर्ण उत्तराखंड में इसे आगामी 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा हमने भी संकल्प लिया है कि हम आने वाले समय में उत्तराखंड को नशा मुक्त, एवं टी.बी मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे I

सीएम ने सलाह देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ अपने सपनों को साकार करने में जुट जाना चाहिए, समय बहुत बहुमूल्य होता है, जिसका सदुपयोग ही हमारे जीवन को सफल एवं सार्थक बनाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के चेयरमैन श्री आर.के. सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनायें भी दी।

इस दौरान कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, रीता सिन्हा, विद्यालय निदेशक ए. के. सिंह, संयुक्त सचिव रत्ना सिन्हा, कार्यकारी प्रधानाचार्य मणि सीवी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments