Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधहैदराबाद में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हार्पिक और झंडू बाम के...

हैदराबाद में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हार्पिक और झंडू बाम के मिश्रण से केयरटेकर ने बनाया अंधा

देहरादून: हैदराबाद में एक केयरटेकर ने 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हार्पिक और झंडू बाम के जहरीली मिश्रण से अंधा करने के बाद उसे लूट लिया। पुलिस ने 32 वर्षीय महिला केयरटेकर पी भार्गवी को बीते बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

73 वर्षीय हेमवती सिकंदराबाद के नचाराम में एक अपार्टमेंट में अकेली रहती थी। उनके बेटे शशिधर जो लंदन में रहता है उसने अगस्त 2021 में पी भार्गवी को अपनी माँ की देखभाल के लिए रखा था। अक्तूबर 2020 में हेमवती की आंखों में तकलीफ होने पर पी भार्गवी ने बाथरूम साफ़ करने वाले हार्पिक और झंडू बाम को पानी में मिलाकर उन्हें दे दिया। कुछ दिन बाद हेमवती ने अपने बेटे को बताया कि उनकी आंखों में संक्रमण हो गया जिसके बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। हालांकि जब उनकी आंखों की रोशनी खराब हुई तो उनकी बेटी उर्वशी उन्हें अस्पताल लेकर गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला सका। महिला की आंखों की रोशनी पूरी तरह से चले जाने के बाद तो उनका बेटा शशिधर हैदराबाद आया और उन्हें एलवी प्रसाद नेत्र अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि आंखों में जहरीला द्रव्य डालने की वजह से उनकी रोशनी चली गई है। इस पर परिजन को केयरटेकर पर शक हुआ और उन्होंने नजदीकी थाने में शिकायत दी|

मामला दर्ज कर केयरटेकर पी भार्गवी से सख्ती से पूछताछ की गई जिसमे उसने बताया कि कैसे बुजुर्ग महिला को अंधा किया और 40,000 रुपये, दो सोनी की चूड़ियां, एक सोनी की चेन और अन्य गहनों की चोरी की | पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है |

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments