Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के...

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के सम्बन्ध में ली बैठक, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को शहरी निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के सम्बन्ध में बैठक ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को डोर टू डोर कूड़ा उठाने एवं सोर्स सैग्रीगेशन को 100 प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सोर्स सैग्रीगेशन एवं डोर टू डोर कूड़ा उठाने का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिन प्रस्तावों को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है उनके टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। साथ ही कार्य पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित करते हुए लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत की सफलता के लिए सभी जिलाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से इंटरेस्ट लेना होगा और इसकी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाए।

इससे पूर्व मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने उच्चाधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने एमएसएमई के तहत दिए जाने वाले ऋण आदि की प्रक्रिया को आसान बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कई स्तरों पर होने वाले इंटरव्यू को कम किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को उनके शासनादेश लगातार अपनी वेबसाइट में अपलोड किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी कार्यों की समयसीमा निर्धारित करते हुए अपने कैलेंडर तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली सहित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारी भी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments